फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Video of selling urea for Rs 200 from a truck goes viral, investigation begins

Lakhimpur Kheri News: ट्रक से 200 रुपये की यूरिया बेचने का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Mon, 07 Jul 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Video of selling urea for Rs 200 from a truck goes viral, investigation begins
इसी ट्रक से 200 रुपये में बेची जा रही थी खाद। स्रोत : सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी/बेहजम। जिले में खाद संकट के बीच एक संदिग्ध ट्रक से सीधे यूरिया बेची जा रही थी। लोगों ने जब इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो चालक ट्रक लेकर भाग गया। मामला जब सुर्खियों में आया तो अफसरों ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बेहजम क्षेत्र के नीमगांव कस्बा में नीमगांव किसान इंटर कालेज के पेट्रोल पंप के पास सोमवार कृभको यूरिया से भरा ट्रक पहुंचा। किसानों को 200 रुपये प्रति बोरी यूरिया देने लगे। जबकि वास्तविक कीमत 267 रुपये है। बिना लाइन सस्ती यूरिया मिलने की सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई। कुछ लोगों ने मामला संदिग्ध मानते हुए ट्रक का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस पर चालक ट्रक लेकर भाग गया। एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक अछनियां समिति का है, जिसमें 600 बोरियां थीं, जो शतप्रतिशत समिति पर उतरी हैं। मामले में पीसीएफ से जवाब मांगा है। पीसीएफ से जवाब मिलने पर मामला स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed