फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Video of class IV employee with liquor in guest house goes viral, suspended

Lakhimpur Kheri News: गेस्ट हाउस में शराब के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वीडियो वायरल, निलंबित

Sat, 31 Aug 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Video of class IV employee with liquor in guest house goes viral, suspended
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी का शराब के साथ वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद अपर मुख्य अधिकारी ने कर्मचारी के खिलाफ आचरण नियमावली के तहत निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बताते हैं कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जिले में पहुंचे थे। रात में ठहरने की व्यवस्था न होने पर कुछ युवा अभ्यर्थी जिला पंचायत के गेस्ट हाउस पहुंच गए, लेकिन तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने उनको मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो कर्मचारी शराब के नशे में था, जिसको युवाओं ने वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में कर्मचारी ग्लास में शराब में बोतल से पानी डाल रहा है। इधर, अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम काफी लोग बिना अनुमति के गेस्ट हाउस में घुस गए थे, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर खुद ही मौके पर पहुंचे थे। बिना अनुमति किसी को भी ठहरने नहीं दिया गया। वहीं कर्मचारी को आचरण नियमावली के तहत निलंबन की कार्रवाई की। मौके पर शराब नहीं मिली। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed