{"_id":"69c815b09fee399c33028b50","slug":"video-of-a-disabled-man-being-assaulted-goes-viral-police-investigating-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171477-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिव्यांग से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिव्यांग से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 28 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
मितौली। कस्ता स्थित लीलावती भारत गैस एजेंसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। शनिवार को वायरल हुए दो वीडियो में से एक में एजेंसी मालिक पर दिव्यांग के साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में गैस सिलिंडर को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।
पीड़ित दिव्यांग आरोप है कि एजेंसी मालिक ने मारपीट की। हालांकि, एजेंसी मालिक ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति निर्धारित 45 दिन की अवधि पूरी किए बिना ही गैस लेने का दबाव बना रहा था। समझाने के बावजूद वह विवाद करने लगा। उन्होंने कहा कि मारपीट नहीं की गई, केवल गैस की किताब छीनी गई थी।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि गैस सिलिंडर लेने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।