फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Video from woman's missing mobile goes viral, report filed

महिला के गायब मोबाइल से वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Video from woman's missing mobile goes viral, report filed
लखीमपुर खीरी। शहर की एक महिला के गायब हुए मोबाइल में अपलोड पारिवारिक वीडियो और फोटो को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब महिला और उसके परिवार के लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए। महिला की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर की एक महिला ने बताया कि उसका मोबाइल तीन दिन पहले घर से गायब हो गया था। वह मोबाइल की तलाश कर रही थी। इस बीच मोबाइल में पड़े कुछ पारिवारिक वीडियो और फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। परिचित लोगों ने वीडियो और फोटो वायरल होने की जानकारी दी। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed