फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Victim women said after meeting Priyanka, hope for justice

प्रियंका से मुलाकात के बाद पीड़ित महिलाएं बोलीं, न्याय की बंधी उम्मीद

Sat, 17 Jul 2021 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Victim women said after meeting Priyanka, hope for justice
सपा प्रत्याशी रितु सिहं को ढांढस बंधाती प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रियंका जी को अब तक की स्थिति के बारे में बताया: क्रांति सिंह

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी में कांग्रेस की राजनीतिक जमीन तलाश रहीं प्रियंका गांधी शनिवार को पसगवां कांड की पीड़ित महिलाओं से मिलीं। दोनों पीड़ित महिलाएं सपा नेता क्रांति सिंह के घर पर रह रही हैं, जहां पर प्रियंका गांधी ने पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वहीं, मामले में दोनों महिलाओं का कहना है कि पहले अखिलेश यादव और अब प्रियंका गांधी के दिए हौसले से उन्हें अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ न्याय की उम्मीद जगी है।
पसगवां ब्लॉक में सपा से प्रमुख की उम्मीदवार रहीं रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक से नामांकन के दौरान बदसलूकी हुई थी। मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकि सुरक्षा के लिहाज से दोनों महिलाओं समेत सपा नेता क्रांति सिंह को भी गनर मिला हुआ है।
विज्ञापन

घटना के बाद से वह सपा नेता क्रांति सिंह के घर पर ही रह रही हैं, जहां शनिवार को प्रियंका गांधी ने उनसे मुलाकात की और दुख दर्द सुना। पीड़ित महिलाओं रितु सिंह व अपनी प्रस्तावक ने बताया कि प्रियंका गांधी ने उनसे प्यार और सहकार से मुलाक़ात के साथ दर्द सुना और घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने उन्हें एक परिवार का सदस्य समझते हुए कंधे पर हाथ रखा और गले भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावक ने बताया कि प्रियंका ने उनसे और उनके बेटे से भी बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं, सपा की उम्मीदवार रहीं रितु सिंह ने बताया कि जिस तरह पहले अखिलेश यादव ने उन्हें हौसला देते हुए समाजवादी पार्टी की बहनें बताया था, वहीं अब प्रियंका गांधी ने भी उन्हें अपनी बहन बताया है और हर संभव सहयोग का वादा किया है।

रितु सिंह ने दोबारा चुनाव कराने की मांग की

सपा प्रत्याशी रहीं रितु सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव के बाद अब उन्हें प्रियंका गांधी से भी न्याय का आश्वासन मिला है। प्रियंका गांधी ने उन्हें चुनाव रद्द करवाने में मदद का भरोसा दिया है। उधर, प्रियंका गांधी ने भी ट्विटर पर लिखा कि वह पसगवां समेत जहां जहां भी पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा हुई है। वहां के लिये राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखेेंगी। रितु सिंह की भी मांग है कि चुनाव दोबारा हो।

जब प्रियंका ने पूछा, अखिलेश यादव ने क्या किया?

पसगवां कांड की दोनों पीड़ित महिलाओं से मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने सपा नेता क्रांति सिंह से भी सवाल जवाब किए। क्रांति सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी ने माना कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है, जिसमें सबसे ज्यादा असफलता महिला सुरक्षा लो लेकर है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने उनसे पूछा कि अखिलेश यादव ने इस मामले में क्या किया, जिस पर उन्होंने प्रियंका को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ बुलाया था और इस पूरे मसले को राष्ट्रीय मुद्दा बनाया और मीडिया में रखा, जिसके बाद कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed