फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   victim woman consumed poison in the kheri police station in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: थाने में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से है आहत

Sat, 11 Feb 2023 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Feb 2023 04:20 PM IST
सार

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने खीरी थाना परिसर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

विज्ञापन
victim woman consumed poison in the kheri police station in lakhimpur kheri
थाने में लेटी पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर समाधान दिवस पर पीड़ित महिला ने जहर खा लिया। पुलिसकर्मी आनन-फानन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर, पुलिस ने मामले में दबाव बनाए जाने की बात कही है। महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सस्पेक्टेड पॉइजन की बात सामने आई है। महिला पूरी तरह स्वस्थ है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति ने बताया कि एक साल पहले गांव के दो लोगों ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसपर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी ने जहर खाया है। वही पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि महिला ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

 
आरोपियो के खिलाफ कोई साक्ष्य ना मिलने के कारण न्यायालय में पिछले साल अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की गई थी, जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मामले को देखते हुए क्षेत्र अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच करके रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed