{"_id":"638a3ab425d084641f70793f","slug":"vicious-robber-ansar-arrested-in-police-encounter-lakhimpur-news-bly505630838","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा अंसार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा अंसार गिरफ्तार
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज कराकर भेजा चालान
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे सईदुल अंसार को गिरफ्तार कर लिया।
धौरहरा क्षेत्र के गांव महाराजनगर निवासी सईदुल अंसार लूट और चोरी के कई मामलों में वांछित था। उसे पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार दबोचने की फिराक में लगी थी। बताते हैं कि लूटे गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस को उसके खीरी थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी। खीरी थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी व क्राइम ब्रांच टीम ने मिलकर शुक्रवार की सुबह मोहल्ला पट्टी रामदास से निजामपुर निकटी मार्ग के पास घेराव किया तो सईदुल अंसार ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गई, जिसमें गोली लगने से सईदुल घायल हो गया। सईदुल के पास से लूटा गया एक मोबाइल, आधार कार्ड और एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया, जिसके बाद उसका चालान भेज दिया गया है।
धौरहरा पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, भेजा जेल
धौरहरा। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में ही सक्रिय हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बेलवा खरवहिया नं.-1 निवासी हिस्ट्रीशीटर तौकीर पुत्र रहमतुल्ला को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। हर बार वह चकमा देकर भाग जाता था। बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तौकीर के पास से 315 बोर का एक तमंचा और जीवित कारतूस बरामद किए हैं। तौकीर पर धौरहरा कोतवाली में बलवा, गोवध, मारपीट आदि के मामले दर्ज हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर तौकीर पर कुल 11 मुकदमे दर्ज है। इटौंजा में भी धारा 364 का मामला दर्ज है। संवाद