फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   VHP workers created ruckus in the municipality

Lakhimpur Kheri News: विहिप के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में काटा हंगामा

Wed, 24 Apr 2024 03:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
VHP workers created ruckus in the municipality
नगर पालिका में विवाद के बाद पहुंची पुलिस। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान में ट्यूबवेल निर्माण के कार्य पर कोर्ट का स्टे होने के बाद भी कार्य शुरू करने पर मंगलवार को विवाद शुरू हो गया। विहिप के पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे और उन्होंने हंगामा काटा। कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

शिवपुरी स्थित मेला कमेटी की जगह पर नगर पालिका ट्यूबवेल का निर्माण करा रही है। मेला कमेटी के विपुल सेठ ने विरोध किया तो नगर पालिका के अधिकारी उक्त जगह को अपनी बताने लगे। विपुल सेठ कोर्ट चले गए गए। कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। स्टे आदेश नगर पालिका को मिलता, इससे पहले ही बोरिंग का काम पूरा हो चुका था।
विज्ञापन

विपुल सेठ का आरोप है कि दो दिन पहले एक बार फिर उक्त जगह पर काम शुरू कराया गया। इसकी जानकारी होने पर जब विरोध किया गया, तब भी काम नहीं बंद हुआ। मंगलवार की दोपहर विहिप के जिलाध्यक्ष विपुल सेठ अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नगर पालिका के कर्मचारियों ने पदाधिकारियों के साथ अभद्रता की। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित पदाधिकारियों को शांत कराया। फिलहाल काम रोक दिया गया है।


-------------------------------
बोरिंग का काम पूरा हो चुका है। मामला कोर्ट में है, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। मशीन खड़ी थी, उसे हटाने की बात को लेकर सभी नगर पालिका आए थे। किसी अन्य तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है।
संजय कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed