फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vehicles on the footpath, pedestrians walking on the road.

Lakhimpur Kheri News: फुटपाथ पर वाहन, सड़क पर चल रहे पैदल यात्री

Sat, 20 Jun 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 20 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vehicles on the footpath, pedestrians walking on the road.
लखीमपुर खीरी। शहर में पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथों को अब अतिक्रमण निगल रहा है। कई प्रमुख मार्गों पर बने फुटपाथों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। वहीं, अधिकांश पर दुकानों का सामान, ठेले, फड़ और अन्य अस्थायी कब्जे हो गए हैं। इससे राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल कचहरी रोड, जेल रोड, राजापुर मार्ग, तहसील मार्ग और रोडवेज बस अड्डा रोड पर फुटपाथों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई स्थानों पर फुटपाथों का बड़ा हिस्सा व्यापारिक गतिविधियों की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर रखा गया सामान, प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए बोर्ड, खड़े वाहन और अस्थायी ढांचे राहगीरों के लिए बाधा बन रहे हैं। पैदल यात्रियों को फुटपाथ छोड़कर सड़क का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
25 लाख में बना 400 मीटर फुटपाथ चढ़ा अतिक्रमण की भेंट
नगर पालिका ने कुछ साल पहले 25 लाख की लागत से लोहिया भवन चौराहे से जीआईसी होते हुए टैक्सी स्टैंड तक करीब 400 मीटर तक फुटपाथ बनवाया था। सड़क के दोनों तरफ बने इस फुटपाथ पर अब ठेले, खोमचे से लेकर पार्किंग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
----------------------
शहर में पार्किंग न होना भी अहम समस्या
बाजार में आने वाले वाहन चालकों के लिए कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि अधिकारियों से जल्द से जल्द पार्किंग की जगह सुनिश्चित करने के वादे तो किए जाते हैं, लेकिन इसे धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। इससे वाहन चालकों को मजबूरन अपने-अपने वाहनों को सड़क किनारे बने फुटपाथों पर ही खड़ा करना पड़ रहा है।

----------------------
फोटो 14

आवागमन पर प्रभाव, स्कूल के समय लगता है भीषण जाम

फुटपाथों पर अतिक्रमण हो गया है। राहगीरों को मजबूरन सड़क पर पैदल चलना पड़ता है, इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। साथ ही दिन भर जाम की समस्या बढ़ जाती है। खासकर दिन के व्यस्त समय और स्कूलों की छुट्टी के दौरान यही स्थिति देखने को मिल रही है।
सुधाकर लाला, समाजसेवी
----------------------
फोटो 18
नियमित चलाए जाने चाहिए अभियान
अतिक्रमण हटाने के लिए कभी-कभार अभियान तो चलाए जाते हैं, लेकिन कार्रवाई का असर अधिक दिनों तक नहीं दिखता। कुछ समय बाद फिर से फुटपाथों और सड़क किनारों पर कब्जे होने लगते हैं। अभियान चलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित निगरानी होनी चाहिए।
धर्मेंद कश्यप, राहगीर
----------------------
अभियान चलाकर कई जगह से शहर के कई मार्गों से अतिक्रमण हटवाया गया है। इसके अलावा अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी लगाया है। जल्द ही पुन: अभियान चलाया जाएगा।
संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed