{"_id":"66d21de02261d022f80e9974","slug":"vehicles-getting-stuck-on-nighasan-road-traffic-going-through-bhira-road-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-127999-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निघासन मार्ग पर फंस रहे वाहन, भीरा मार्ग से हो रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निघासन मार्ग पर फंस रहे वाहन, भीरा मार्ग से हो रहा आवागमन
विज्ञापन
पलिया-निघासन मार्ग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्राली को निकालता ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन। स्त्रोत वीडियो ग्
पलियाकला। शारदा नदी की बाढ़ ने कई दिनों तक पलिया-भीरा मार्ग पर आवागमन बाधित रखा। अब सुहेली नदी का पानी पलिया-निघासन मार्ग पर रपटा पुल के नीचे करीब दो फिट तक चलने से इस मार्ग पर भारी वाहनों व बसों का आवागमन बंद कर दिया गया है। छोटे वाहनों व बाइकों को हालांकि नवनिर्मित पुल के ऊपर से गुजारा जा रहा है, लेकिन यहां भी रोजाना जाम के हालात बन रहे हैं।
इस मार्ग से बसों व मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। इसके चलते अगर कोई वाहन पानी से होकर गुजार भी रहा है तो वह फंस जाता है। बृहस्पतिवार को भी एक ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में फंस गई, जिसको निकालने के लिए एक अन्य ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा। इसी वजह से प्रशासन ने अब पानी से होकर भी आवागमन बंद कर दिया है।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से रपटा पुल के नीचे और ऊपर कार्य तेज कर दिया है। उधर, पलिया-भीरा मार्ग से अब मालवाहक वाहनों का आवागमन फिलहाल के लिए शुरू कर दिया गया है। पलिया क्षेत्र में किसी चीज की कमी न आए, इसके लिए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि पलिया-निघासन मार्ग पर मरम्मत चल रही है और जरूरी मालवाहक वाहनों को इस वजह से पलिया-भीरा मार्ग से निकाला जा रहा है। बाकी आगे किसी प्रकार की समस्या आने पर आगे की रणनीति उस हिसाब से तैयार की जाएगी।