फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vehicle not available for district headquarters in the evening

Lakhimpur Kheri News: शाम होते ही जिला मुख्यालय के लिए नहीं मिलता वाहन

Tue, 09 Apr 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Vehicle not available for district headquarters in the evening
अमित गुप्ता
मितौली। तहसील मितौली मुख्यालय पर परिवहन की बड़ी समस्या है। शाम होते ही तहसील से जिला मुख्यालय के लिए कोई साधन नहीं मिलता है। नेशनल हाईवे मैगलगंज तक पहुंचने के लिए निजी वाहन ही एक मात्र साधन है। क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था बदहाल होने की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहने को तो मितौली तहसील मुख्यालय है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं से ही वंचित है। यहां परिवहन की बड़ी समस्या है। शाम होते ही न तो मितौली और न ही मैगलगंज से निकले हाईवे के लिए कोई साधन मिलेगा। लखीमपुर-मैगलगंज रूट पर शाम होते ही वाहनों का आवागमन बंद हो जाता है। इस मार्ग से रोजाना करीब 2000 सवारियां निकलती हैं। शाम सात बजे के बाद यहां से लखीमपुर मुख्यालय के लिए वाहन मिलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन


परिवहन व्यवस्था पर बोले लोग

तहसील मुख्यालय होने के बाद भी परिवहन की समस्या बड़ी है। इसको दूर करने की आवश्यकता है। शाम होने के बाद बसों का संचालन न होने से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित गुप्ता, अध्यक्ष पूर्व युवा व्यापार मंडल
---------

मितौली कस्बा से शाम होते ही लखीमपुर व मैगलगंज जाने के लिए कोई साधन नहीं है। शाम को प्राइवेट बसे व डग्गामार वाहन भी चलना बंद हो जाते हैं। परिवहन बड़ी समस्या है, इसका समाधान हो ताकि लोग शाम के बाद भी सफर कर सके।
सचिन शुक्ला,
-------------
शाम होते ही लखीमपुर के लिए कोई साधन नहीं मिलता है। लखीमपुर जाने के लिए निजी वाहन से जाना पड़ता है। प्राइवेट वाहन तक नहीं मिलते हैं। जल्द से जल्द लोगो की समस्या का समाधान हो।

सुधीर सिंह
----------
कहने को तहसील है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या परिवहन की है। शाम के बाद मितौली से बाहर जाने के लिए कोई सुविधा नहीं है। निजी वाहन से ही बाहर जाया जा सकता है। समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो।
रफी अल्वी

अमित गुप्ता

अमित गुप्ता

अमित गुप्ता

अमित गुप्ता

अमित गुप्ता

अमित गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed