{"_id":"570137874f1c1b191ec81115","slug":"vehicle-collision-killed-by-unknown-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माखनलाल चौराहे पर हुई दुर्घटना, नही पहना था हेलमेट
मैगलगंज थाना क्षेत्र में माखनलाल चौराहे पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव कल्ली निवासी 20 वर्षीय सुनील उर्फ छोटे शनिवार को अपने मौसेरे भाई प्रेमशंकर निवासी गोरा रायपुर थाना सिंधौली जिला शाहजहांपुर के साथ रिश्तेदारी में अमरौलिया गया था। शनिवार की रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से वापस कल्ली गांव लौट रहे थे। रास्ते में माखनलाल चौराहे के पास पीछे आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार घायल होकर बेहोश हो गए। दोनो ही बाइक सवार हेलमेट नही पहने थे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस दोनों घायलों को लेकर सीएचसी मितौली गई, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सुनील उर्फ छोटे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रेमशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन