फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vasant panchami,festival celebration

वसंत पंचमीः सिद्ध योग में विद्या की देवी मां सरस्वती का हुआ पूजन

Sun, 06 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
vasant panchami,festival celebration
संत पंचमी पर पतंग खरीदते बच्चे - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमुपर खीरी। वसंत पंचमी का पर्व शनिवार को जिले भर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। सिद्ध योग में विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन कर पाटी पूजन, पुंसवन के साथ यज्ञोपवीत संस्कार हुए। उधर, बच्चों से लेकर युवाओं ने जमकर पंतगबाजी की। वसंत पंचमी पर्व को लेकर बच्चों और युवा खासा उत्साहित दिखे। श्रद्धा के साथ मां सरस्वती का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिप्रा वाजपेयी के नेतृत्व में हवन पूजन हुआ तो वहीं शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य मुनेंद्र दत्त शुक्ला ने पाटी पूजन कराया। उधर, देवकली स्थिति श्रीमतीचंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ में आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षिते ने 45 ब्रह्मचारियों का सामूहिक उपनयन संस्कार कराया। प्रखर वाजपेयी, शोभित दीक्षित, बबित दीक्षित, संजीव तिवारी, अभिषेक शुक्ला, शिवशंकर अवस्थी, अर्जुन शुक्ला को जनेऊ धारण कराकर वेदारंभ कराया गया। आचार्य सुधीर मिश्रा, हरिराम मिश्रा, नरकांत उपाध्याय, पंडित अखिलेश शास्त्री, तपेंद्र उपाध्याय,गणेश मिश्रा, सोबरन लाल दीक्षित, शरद बाजपेई, आचार्य संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में वसंतोत्सव, सरस्वती प्रकट दिवस मनाया गया। मां सरस्वती का पूजन और हवन हुआ। इसके बाद 18 बच्चों का पाटी पूजन संस्कार हुआ। अमित त्रिपाठी, ज्ञानस्वरूप शुक्ल, रामलाल, अजय आगा सहित प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार अवस्थी मौजूद रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटक कॉलेज में मां सरस्वती का विधि विधान से पूजन हुआ। आरएम ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज में प्रबंधक राकेश वर्मा ने सरस्वती पूजन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी। लखनऊ पब्लिक सकूल, डीएस कॉलेज, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, जीआईसी आदि विद्यालयों में वसंत पंचमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में वसंत पंचमी का त्योहार श्रद्धाभाव से मनाया गया। स्कूलों में में हवन पूजन कर मां सरस्वती का आह्वन किया गया। पीले वस्त्र धारण कर तहरी भोज किया। बच्चों और युवाओं ने पतंग उड़ा कर मस्ती की। केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज, श्री राजेंद्र गिरी मेमोरियल अकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती का पूजन किया। नगर के स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर, न्यू पैरामाउंट इंस्टीट्यूट में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
बरवर। चंदनलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भौनापुर में पंडित कृष्ण मुरारी ने हवन पूजन किया गया। प्रबंधक सुर्जनलाल वर्मा, प्रधानाचार्य मनोज कुमार वर्मा आदि ने आहुतियां दे कर मां सरस्वती से ज्ञान का आशीर्वाद मांगा। वहीं पसगवां, जंगबहादुरगंज में भी मां सरस्वती का पूजन किया। मोहम्मदी। वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। नगर के टीपी आर एस एजूकेशन इंस्टीट्यूट स्कूल में वसंत पंचमी के पर्व पर सरस्वती पूजा की गई स्कूल के प्रबंधक आनंद गुप्ता एडवोकेट प्रिंसिपल पंकज श्रीवास्तव ने वैदिक मंत्रोच्चार के हवन पूजन किया। मियांपुर कालोनी में संजय गांधी हायर सेकंडरी स्कूल में सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया गया। संवाद फोटो, टीपी आर एस एजुकेशन इंस्टीट्यूट स्कूल के प्रबंधक आनंद गुप्ता एडवोकेट पूजा करते हुए

जिंद बाबा स्थान पर लगा एक दिवसीय मेला
गोला गोकर्णनाथ। वसंत पंचमी पर शनिवार को भवानीगंज स्थित जिंदबाबा स्थान पर एक दिवसीय भव्य मेला लगा। भक्तों ने चादर पोशी कर दुआ मांगी। जिंद बाबा मजार को लेकर लोगों में बड़ी आस्था है। हर साल बसंत पंचमी के दिन भव्य मेला लगा। मान्यता है कि सच्चे मन से मांग गई मनौती पूरी होती है। बच्चों ने खेल खिलौने खरीद कर झूलों का लुफ्त उठाया। मनौती पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने भंडारा कर प्रसाद वितरित किया। पुजारी संदीप कुमार, आयोजन कमेटी के राम दुलारे, राम नरेश सिन्हा, विश्राम, महेंद्र गिरी, पंकज कुमार, गौरव, करण कुमार, हनीफ, राजू सिंह, संतोष भारती आदि व्यवस्था में लगे रहे। संवाद

सनातन घर्म शिशु मंदिर स्कूल में पाटी पूजन करते बच्चे

सनातन घर्म शिशु मंदिर स्कूल में पाटी पूजन करते बच्चे- फोटो : LAKHIMPUR

आर्रू कन्या महा विद्यालय में पूजा में शामिल शिक्षीकाएं

आर्रू कन्या महा विद्यालय में पूजा में शामिल शिक्षीकाएं- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed