फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Varma wants to engineer meaningful Tehsil topper

इंजीनियर बनना चाहता है तहसील टॉपर सार्थक वर्मा

Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Varma wants to engineer meaningful Tehsil topper
टाॉपर - फोटो : अमर उजाला
बेटे की कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे माता-पिता और भाई
विज्ञापन

बधाई देने वालों का घर पर लगा तांता

12वीं के तहसील टॉपर सार्थक वर्मा की कामयाबी पर माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं। घर  में जश्न का माहौल है और बधाइयां देने के लिए तांता लगा हुआ है। 
12वीं के तहसील टॉपर सार्थक वर्मा का सपना इंजीनियर बनने का है। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता के साथ ही अपने शिक्षकों को देते हैं। सार्थक के पिता राजकुमार वर्मा बिजली की दुकान करते हैं तथा माता मंजू वर्मा हाउस वाइफ हैं। इसके साथ ही सार्थक का छोटा भाई शुभ्र वर्मा 85.2 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ है। सार्थक की कामयाबी से पूरे परिवार के साथ ही मोहल्ले में भी खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन

साइबर कैफों पर लगी रही भीड, धीमें नेट ने दी परेशानी
पलियाकलां। आईसीएसई तथा आईएससी के रिजल्ट निकलने पर इंटरनेट की दुकानों पर छात्र-छात्राओं की खासी भीड़ लगी रही। किसी के चेहरे पर खुशी तो किसी के चेहर पर गम दिखाई दिया। इधर इंटरनेट भी काफी धीमा रहा जिससे खूब परेशानियां छात्र छात्राओं को उठानी पड़ीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में रहा छात्र छात्राओं का तांता
पलियाकलां। रिजल्ट निकलने के बाद से सभी स्कूलों में भी बच्चों की भीड़ जुटने लगी और उन्होंने शिक्षकों को मिठाई खिलाने के साथ ही स्कूल कैंपस में पहुंचकर खुशी का इजहार किया। साथ ही स्कूल प्रबंधन ने भी बच्चों को बधाई दी। 

रिजल्ट निकलने के बाद शहर के गुरुकुल एकेडमी स्कूल, एडमांटन पब्लिक स्कूल, द इंडियन एकेडमी स्कूल, विवेकानंद एकेडमी भीरा के साथ ही सेंट ऐन कॉलेज में बच्चों की भीड़ रिजल्ट निकलने के बाद जुटने लगी। सभी बच्चों ने अपने-अपने गुरुजनों के आशीर्वाद लेने के साथ ही उनको मिठाई खिलाईं। गुरुकुल एकेडमी के मैनेजर मुकेश अग्रवाल, चेयरमैन वीरेन्द्र शुक्ला, द इंडियन एकेडमी स्कूल के प्रबंधक उमेश गुप्ता, विवेकानंद एकेडमी के प्रबंधक नसीब सिंह, एडमांटन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष एमएफ जैदी, प्रबंधक एआर जैदी, प्रधानाचार्य शहनाज खान, सेंट ऐन कालेज के प्रधानाचार्य फादर जॉन नौरोना ने भी बच्चों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed