फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vandalism, ruckus in sub-station in Barbar due to power cut

Lakhimpur Kheri News: बिजली कटौती पर बरबर में उपकेंद्र में तोड़फोड़, हंगामा

Fri, 14 Jun 2024 03:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Vandalism, ruckus in sub-station in Barbar due to power cut
तार बदलते कर्मचारी।संवाद
लखीमपुर/बरवर। बिजली कटौती की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। बरबर में तार टूटने से बिजली गुल हुई तो कई गांवों के ग्रामीण भड़क उठे और रात में ही उन्होंने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा काटा। कुर्सियां भी तोड़ डाली। इस दौरान उपकेंद्र में मौजूद स्टाफ सहम गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा करने वाले जा चुके थे।
विज्ञापन

बुधवार की रात लगभग दस बजे ग्राम साहूपुर के निकट हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इसके बाद शटडाउन लेकर टीम तार जोड़ने चली गई। इस दौरान सर्वांगपुर, उधन्नापुर, बढ़बारी उधौ, खेमसराय आदि गांवों के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उपकेंद्र की कुर्सियों और अन्य समान को तोड़ दिया। उपभोक्ताओं ने करीब आधा घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन

डायल 112 पुलिस पहुंचने से पहले हंगामा करने वाले चले गए। हंगामे के समय एसएसओ अन्नू सक्सेना, विजय कुमार और विनय कुमार ड्यूटी पर थे। अधिशाषी अभियंता मोहम्मदी मुकेश वर्मा ने बताया कि उन्हें हंगामे की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, लखीमपुर शहर में काशीनगर, महाराज नगर, आवास विकास मोहल्लों में बृहस्पतिवार की रात कई बार बिजली कटौती कर दी। इससे लोगों ने रात जागकर काटी। आधी रात के बाद बिजली व्यवस्था दुरुस्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से परेशान हुए क्षेत्रवासी

संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक के संसारपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह 8:00 से शाम तक बिजली निगम ने तार बदलने के लिए विद्युत कटौती की। इससे भयंकर गर्मी में लोगों को परेशानी हुई। बांकेगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई रोहित ने बताया कि संसारपुर से बांकेगंज हाईटेंशन लाइन के तार अत्यंत जर्जर हो गए थे। नए तार डलवाने का कार्य चल रहा है। नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी तार बदलने का कार्य कर रही है। जिस दिन कंपनी के कर्मचारी तार बदलने का कार्य करेंगे, उस दिन विद्युत कटौती की जाएगी। शीघ्र इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। संवाद

तार बदलते कर्मचारी।संवाद

तार बदलते कर्मचारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed