फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vaccines will be installed today at 13 places to protect against Corona

कोरोना से बचाव के लिए 13 जगह पर आज लगेंगे टीके

Wed, 03 Feb 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Vaccines will be installed today at 13 places to protect against Corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सहित 13 जगहों पर टीकाकरण के लिए अभियान चलेगा। इसमें 2174 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अभियान को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय पर बुुधवार शाम तक तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि चार एवं पांच फरवरी को जिले भर में पहले चरण के जो स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उनको वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए चार फरवरी को जिला एवं महिला सहित 13 जगहों पर अभियान चलेगा। वहीं पांच फरवरी को सिर्फ मोहम्मदी, निघासन, रमियाबेहड़ एवं फूलबेहड़ में टीकाकरण होगा। अभियान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। वैक्सीन लगाने के लिए 120 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

15 फरवरी के बाद छूटे लोगों का नहीं होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि टीकाकरण अभियान के दौरान जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है उनके पास टीकाकरण का अंतिम मौका 15 फरवरी है। यदि इस दिन भी वह चूक जाते हैं तो इसके बाद उनका टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed