फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar over refusal to go boating without ticket

Lakhimpur Kheri News: बिना टिकट बोटिंग करने से मना करने पर हंगामा

Tue, 06 Aug 2024 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Uproar over refusal to go boating without ticket
लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर जाम लगाए कांवरिए

विज्ञापन
ओयल। सोमवार की देर शाम करीब 6:30 बजे चौकी क्षेत्र के ग्राम महम्मदाबाद स्थित अमृत सरोवर में गोला से वापस आ रहे कांवड़िये पहुंच गए। आरोप है कि कांवड़िये बिना टिकट बोटिंग की बात कहते हुए जबरदस्ती करने लगे। कर्मचारियों के मना करने पर कांवरियों ने विवाद करना शुरू कर दिया।
कांवड़िये ग्राम मिरवापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। भीड़ उग्र होने लगी। कांवड़िये सरोवर से बाहर सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर आकर बोल बम के नारे लगाते हुए रोड पर जाम लगाने के लिए बैठ गए। सूचना मिलते ही पास के गांव में गश्त पर गए सिपाही ने अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे एसओ खीरी अजीत कुमार, ओयल चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी, खीरी चौकी प्रभारी लाल बहादुर मिश्र, भारी पुलिस बल ने मार्ग पर बैठे कांवड़ियों को समझाया बुझाया।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे की मान मनौव्वल और तहरीर देने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद कांवड़ियों ने रास्ता खोला। तब तक सूचना पर इंस्पेक्टर अंबर सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed