{"_id":"67e4461b6a619338d20ec022","slug":"uproar-over-placing-ambedkars-statue-in-school-premises-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-142171-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्कूल प्रांगण में आंबेडकर की मूर्ति रखने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्कूल प्रांगण में आंबेडकर की मूर्ति रखने पर हंगामा
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना मितौली क्षेत्र के एक स्कूल के प्रांगण में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखने के बाद गांव में हंगामा हो गया। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
मूर्ति हटवाई गई, तब मामला शांत हुआ। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने कुछ लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।थाना मितौली क्षेत्र में बुधवार को ग्राम पंचायत टेड़वा के मजरा खजुरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री के अंदर कुछ लोगों ने डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा रख दी।
जब स्कूल प्रशासन ने इसका विरोध किया तो ग्रामीण और महिलाएं एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर तहसीलदार दिनेश कुमार, सीओ शमशेर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे, थानाध्यक्ष नीमगांव सुनीता कुशवाहा और राजस्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्कूल प्रांगण से मूर्ति हटवाकर थाने ले आए। तब मामला शांत हुआ।