फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   uproar over death of gangster in Lakhimpur Kheri

UP: लखीमपुर खीरी में गैंगस्टर की मौत पर बवाल, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ी भीड़; देखें लाइव Video

Tue, 07 Jan 2025 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 04:59 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में गांव हुलासी पुरवा निवासी गैंगस्टर रामचंद्र के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। दोपहर को परिजनों ने बवाल कर दिया। 

विज्ञापन
uproar over death of gangster in Lakhimpur Kheri
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के गांव हुलासी पुरवा निवासी गैंगस्टर रामचंद्र की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद मंगलवार दोपहर बड़ा बवाल हो गया। रामचंद्र के परिवारजनों और ग्रामीणों ने पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां भांजकर उन्हें वहां से हटाया। बवाल के वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में युवक ट्रैक्टर पर बैठा दिख रहा है। ट्रैक्टर के सामने पुलिस की गाड़ी खड़ी है। पुलिसवाला कहता है कि थाने पहुंचकर तुझे बताता हूं। ट्रैक्टर की तरफ इशारा करते हुए कहता है कि इसे कनस्तर बना दूंगा। फिलहाल पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ का खदेड़ दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप 
हुलासीपुरवा गांव निवासी रामचंद्र (40) पर अवैध रूप से शराब बनाने के आरोप में सात-आठ दिन पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। उसके भाई दिनेश ने बताया कि रामचंद्र सोमवार शाम को दोस्तों मोहन, सुरेश और मुनेश के साथ लकड़ी बीनने गया था। मझगईं थाने के सिपाहियों संग एक एसआई व निघासन कोतवाली के कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचंद्र और उसके दोस्तों को मझगईं थाने ले गए। वहां रामचंद्र को बुरी तरह पीटा। हालत बिगड़ने पर पुलिस वाले उसे अपनी गाड़ी से निघासन सीएचसी लाए और छोड़कर फरार हो गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि जंगल में अवैध रूप से शराब बनाने की शिकायत पर उसे व उसके दोस्तों को हिरासत में लिया गया था। पिटाई का आरोप गलत है।
विज्ञापन

uproar over death of gangster in Lakhimpur Kheri
मृतक के परिजनों से मिले निघासन विधायक - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं 
गांव हुलासी पुरवा निवासी रामचंद्र के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इसके कारण विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, उसके परिजन लगातार पुलिस की पिटाई से रामचंद्र की मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। 

मंगलवार को गांव में रामचंद्र के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। एएसपी पवन गौतम ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही निघासन विधायक शशांक यादव भी वहां पहुंचे। एएसपी पवन गौतम ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। परिजन के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed