फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar during construction of school boundary wall, indecent behavior towards the principal

Lakhimpur Kheri News: स्कूल की बाउंड्रीवॉल बनाने के दौरान हंगामा, प्रधानाचार्य से की अभद्रता

Tue, 25 Nov 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 25 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uproar during construction of school boundary wall, indecent behavior towards the principal
निघासन। राजकीय इंटर कॉलेज निघासन में निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल कार्य के दौरान मंगलवार की सुबह कुछ अराजकतत्वों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एक युवक ने न केवल प्रधानाचार्य से अभद्र भाषा में बात की, बल्कि महिला वार्डन को फोटो लेने पर मोबाइल फोन तोड़ने की धमकी भी दी। घटना से विद्यालय स्टाफ में आक्रोश व्याप्त है। प्रधानाचार्या ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कि प्रधानाचार्या मीनाक्षी रानी ने निघासन कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि विद्यालय की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इसी दौरान कार्य स्थल पर पहुंचे युवक ने कार्यकारी कंपनी के कर्मियों व उनसे बातचीत के दौरान आपत्तिजनक व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब महिला वार्डन सोनल गुप्ता ने मामले की जानकारी प्रधानाचार्य से करने का आग्रह किया, तो आरोपी ने उनके सामने ही गाली-गलौज शुरू कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी ने फोटो या वीडियो बनाया, तो मोबाइल फोन तोड़कर फेंक देगा। प्रधानाचार्य मीनाक्षी रानी ने कहा कि घटना से विद्यालय परिवार की गरिमा को ठेस पहुंची है। इससे मानसिक क्षति भी हुई है। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed