{"_id":"69dfdb33261d710d1c05e3eb","slug":"uproar-at-agency-over-non-availability-of-gas-consumers-anger-erupts-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172925-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गैस नहीं मिलने पर एजेंसी पर हंगामा, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गैस नहीं मिलने पर एजेंसी पर हंगामा, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
Thu, 16 Apr 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर भारत गैस एजेसी प्रबंधन और उपभोक्ताओं से वार्ता करते डायल 112 कर्मी। संवाद
संपूर्णानगर। भारत गैस एजेंसी पर बुकिंग के बावजूद समय पर सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को हंगामा किया। स्थिति को संभालने के लिए डायल 112 पुलिस को बुलाना पड़ा।
मौके पर मौजूद उपभोक्ता अजय कुमार चौहान, कुंदन कुमार, दलजीत सिंह, रवि और आशा ने आरोप लगाया कि उनकी बुकिंग लंबे समय से लंबित है। किसी ने मार्च में तो किसी ने कुछ दिन पहले बुकिंग कराई, लेकिन बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रही। उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब गोदाम पर नियमित गाड़ियां आ रही हैं तो सिलेंडर जा कहां रहे हैं। उन्होंने कालाबाजारी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की।
होम डिलीवरी को लेकर भी शिकायत सामने आई। मनोज मिश्रा ने बताया कि बुकिंग के बावजूद घर तक सिलेंडर नहीं पहुंचाया जा रहा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बीपीसीएल के जिला सेल्स अधिकारी सुदीप शर्मा फोन तक नहीं उठाते, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
एजेंसी संचालक विकास अग्रवाल ने कहा कि बुकिंग के चौथे दिन सिलेंडर दिए जा रहे हैं। वहीं मैनेजर फजान ने बताया कि नियमानुसार वितरण हो रहा है, लेकिन भीड़ के कारण अव्यवस्था होती है। उन्होंने कुछ उपभोक्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस ड्यूटी न लगने की बात कही और सहयोग की अपील की।