फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP will become self-reliant with women, youth and farmers

महिला, युवा और किसानों के साथ आत्मनिर्भर बनेगा यूपी

Sun, 24 Jan 2021 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
UP will become self-reliant with women, youth and farmers
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर हुए राज्य महोत्सव में महिला, युवा और किसान की थीम के साथ आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लिया गया, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में दीप जलाकर किया। विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प किया है, जिससे शिक्षा का भी स्तर सुधरा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि महिलाओं के सशक्त, सुशिक्षित हुए बिना एक सभ्य समाज की परिकल्पना संभव नहीं। स्वयं सहायता समूह के गठन से महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश की विरासत व पहचान पर हम लोगों को गर्व है। 1950 में आज ही के दिन राज्य का नामकरण हुआ था। कार्यक्रम का संचालन जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने किया। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि योगेश प्रताप सिंह, प्राचार्य डायट डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रेश गौतम मौजूद रहे। धरोहर सांस्कृतिक दल के प्रमुख उमेश तिवारी ने अपने साथी कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीएम किसान सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर आधारित नाट्य मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी टॉप 10 छात्राएं हुईं सम्मानित
महिला कल्याण विभाग ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में मेधावी टॉप 10 छात्राओं को पांच-पांच हजार की धनराशि के स्वीकृत पत्र वितरित किए। वहीं इंटरमीडिएट में जिला टॉप करने वाली छात्रा को 20 हजार की धनराशि का स्वीकृत पत्र दिया गया। हाईस्कूल की अदिति तायल, स्वेच्छा मिश्रा, पलक सिंह, नैंसी वर्मा, हर्षिता विश्वकर्मा, शुभ्रा शुक्ला, शीतल राज, अर्पिता वर्मा, अंजलि जायसवाल व अनुष्का वर्मा और इंटरमीडिएट की छात्रा श्रुति वर्मा, दीक्षा, कविता मिश्रा, दीपांकिनी राय, भावना सिंह, अपूर्व गौतम, दिव्या सिन्हा, आदित्य वर्मा, आकांक्षा वर्मा व वगीशा पटेल को विधायक सदर योगेश वर्मा ने सम्मानित किया। इसके अलावा सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन के लिए नंद बाबा पुरस्कार प्रीति देवी दुग्ध समिति अवस्थीपुरवा को 21 हजार की चेक, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पांच लाभार्थियों को टूल किट, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के दो लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। एनआरएलएम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा के 32 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कौशल विकास मिशन के तहत 15 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं कृषि विभाग द्वारा दो प्रगतिशील किसानों अनुज कुमार एवं अनुराग अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
सहफसली खेती का मॉडल रहा चर्चित
यूपी दिवस पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का को विधायक सदर योगेश वर्मा ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और सीडीओ के साथ कृषि, गन्ना, कृषि रक्षा, उद्यान, एनआरएलएम, दुग्ध विकास, बेसिक शिक्षा की योजनाओं से संबंधित स्टाल देखे। गन्ने की बुवाई एवं सहफसली खेती का सजीव प्रदर्शन (मॉडल) हुआ। जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन को गन्ने की बुवाई समेत सहफसली खेती के किए गए सजीव प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी और मॉडल के माध्यम से गन्ने के साथ ही सहफसली खेती करने के लिए प्रेरित किया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा ने किया। इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, डीपीओ संजय कुमार निगम ने अपने विचार साझा करते हुए हस्ताक्षर किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed