{"_id":"5a96a6534f1c1b805a8bc541","slug":"up-roadways-to-give-bonus-bus-driver-conductor-for-regular-working-till-march-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच तक रेग्युलर ड्यूटी करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच तक रेग्युलर ड्यूटी करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 28 Feb 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने होली को लेकर प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की है, जिसके तहत रोडवेज कर्मियों से लगातार ड्यूटी करने को कहा गया है। पांच मार्च तक लगातार ड्यूटी करने पर नियमित एवं संविदा चालक परिचालकों को 2800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
लखीमपुर डिपो के प्रभारी एआरएम आरके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोत्साहन राशि योजना 26 फरवरी से पांच मार्च तक के लिए है। इन आठ दिन तक लगातार और रोजाना 300 किलोमीटर चलने पर नियमित एवं संविदा चालक परिचालकों को 2800 रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी। वहीं सात दिन तक लगातार ड्यूटी करते हुए रोजाना 300 किलोमीटर की दूरी तय करने पर 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस दौरान आठ दिन में 2400 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय करने पर चालक-परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला कर्मियों को आठ दिन तक ड्यूटी करने पर 850 और सात दिन की ड्यूटी पर 700 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन