फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board: You will have to wait for 15 more days for the marksheet

यूपी बोर्ड : 15 दिन और करना होगा मार्कशीट का इंतजार

Thu, 15 May 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
UP Board: You will have to wait for 15 more days for the marksheet
लखीमपुर खीरी। इंटर के बाद नवीन कक्षाओं और दूसरे स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए दसवीं और 12वीं कक्षाओं में अंकपत्र और प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन, बोर्ड की ओर से अभी तक मार्कशीट नहीं मिली हैं। लिहाजा उत्तीर्ण बच्चों को करीब 15 दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि बोर्ड की ओर से अभी तक मार्कशीट में संशोधन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। परिणाम आने के बाद उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। दिक्कत यह है कि विभाग को ही अभी तक मार्कशीट नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

इस बार 46,819 में से 38,590 उत्तीर्ण हुए थे। शहर के दोनों डिग्री कॉलेजों वाईडीसी और आर्यकन्या में प्रवेश लिए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारी का कहना है कि अभी मार्कशीट आने में करीब 15 दिन का और समय लग सकता है। मार्कशीट आने के बाद उनका स्कूलों में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्कशीट पर नहीं होगा धूप पानी का असर
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी होने वाली मार्कशीट में इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं। परीक्षार्थियों को दी जाने वाली मार्कशीट पर न तो पानी का असर होगा, न धूप का। नई मार्कशीट न केवल फटने या भीगने से बचेगी, बल्कि इसके रंग और सुरक्षा फीचर भी इसे खास बनाएंगे। धूप में यह मार्कशीट हल्के लाल रंग में दिखाई देगी, जबकि छांव में अपने सामान्य रंग में वापस लौट आएगी। मार्कशीट की बनावट इस तरह की गई है कि, ओवरराइटिंग या खुरचने जैसी छेड़छाड़ संभव नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed