फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board Result 2025 class 10th and 12th toppers in Lakhimpur kheri

UP Board Result 2025: हाईस्कूल में अंजलि, इंटर में यशी ने किया जिला टॉप, देखें लखीमपुर के टॉपर्स की सूची

Fri, 25 Apr 2025 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 06:52 PM IST
सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रा अंजलि ने 94.83 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान पाया है। अंजलि को 600 में से 569 अंक मिले हैं। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्रा यशी रस्तोगी ने 91.60 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है। यशी को 500 में से 458 अंक मिले हैं। इस बार हाईस्कूल व इंटर दोनों में बालिकाओं ने ही जिला टॉप किया है, वहीं टॉप 10 में भी बालिकाओं की संख्या अच्छी रही।

विज्ञापन
UP Board Result 2025 class 10th and 12th toppers in Lakhimpur kheri
हाईस्कूल टॉपर अंजलि को मिठाई खिलाते उनके पिता हरीश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। इसमें हाई स्कूल परीक्षा में लखीमपुर शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि ने 94.83 अंक प्राप्त करके जिले में पहला स्थान पाया है। अंजलि को कुल 600 में से 569 अंक मिले हैं। वहीं इंटरमीडिएट में राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेहजम की छात्रा यशी रस्तोगी ने 91.60 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है। यशी को 500 में से 458 अंक मिले हैं। इस बार जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 82.72 प्रतिशत रहा, तो इंटरमीडिएट में 82.42 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन


इस सत्र में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में कुल 98181 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल में कुल 49874 व इंटर में 48307 विद्यार्थी थे। हाईस्कूल के 46866 बच्चे शामिल हुए, जिसमें 38768 बच्चे परीक्षा में सफल हुए। इंटरमीडिएट में 46819 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 38590 विद्यार्थी सफल हो सके। 
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी में इंटर के टॉपर 
बोर्ड की ओर से जारी जिले के मेधावियों की सूची में इंटर में बेहजम के राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेहजम की यशी रस्तोगी 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि ओम साईं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लीलाकुआं के अमन वर्मा 91 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, लखीमपुर के आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिवा वर्मा 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे, श्रीमती चंद्र प्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खमरिया के अंकित कुमार 90.20 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर की अंशिका वर्मा, नवभारत पब्लिक स्कूल, महेवागंज की आकांक्षा वर्मा व आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम की छात्रा निशी 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के टॉपर 
हाईस्कूल में शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के छात्रा पीयूष तिवारी व एसपीएसएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौखड़िया के छात्रा दिव्यांश श्रीवास्तव 94.33 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के छात्र अंश कुमार व सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर की छात्रा सृष्टि तिवारी 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे, आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज राजाजीपुरम, लखीमपुर की छात्रा आद्रिका वर्मा 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला की अंशिका वर्मा व अर्पिता शर्मा, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर के शुभ रस्तोगी एवं एसपी एसएस वदद्या मंदिर अंटर कॉलेज चौखड़िया के छात्र अभिजीत पाल 93.33 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रुप से पांचवें स्थान पर रहे। 

पिछले साल के मुकाबले इस बार 4.4 प्रतिशत बढ़ा इंटर का रिजल्ट
साल 2024 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 81.84 था इस बार 0.88 प्रतिशत ज्यादा यानी 82.72 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इंटर में पिछले साल के मुकाबले 4.4 प्रतिशत ज्यादा बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल इंटर में 78.02 प्रतिशत विद्यार्थी ही सफल हो सके थे लेकिन इस बार यह प्रतिशत बढ़कर 82.42 प्रतिशत पहुंच गया है। परिणाम का प्रतिशत बढ़ने से शिक्षकों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed