फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board Result 2024 out class 12th toppers of Lakhimpur kheri

UP Board Result 2024: लखीमपुर खीरी के तीन विद्यार्थियों ने यूपी टॉप 10 में बनाई जगह, स्मृति का पांचवां स्थान

Sat, 20 Apr 2024 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 06:10 PM IST
सार

UP Board Result 2024: माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शनिवार दोपहर दो बजे 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इंटरमीडिएट में लखीमपुर खीरी जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश के टॉप 10 में जगह बनाई है। 

विज्ञापन
UP Board Result 2024 out class 12th toppers of Lakhimpur kheri
इंटर की टॉपर स्मृति सिंह और सचिन कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला स्थिल वीकेएस सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा स्मृति सिंह ने इंटरमीडिएट में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। स्मृति ने 500 में से 485 अंक पाए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसी तरह आदर्श विद्या मंदिर शास्त्रीनगर लखीमपुर के छात्र सचिन कुमार वर्मा ने 500 में से 484 अंक पाए हैं। 96.80 प्रतिशत अंक लेकर सचिन ने प्रदेश में छठा स्थान पाया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के छात्र अक्षत पांचाल ने 500 में से 482 अंक पाए हैं। अक्षत का 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने मारी बाजी
हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन में 23 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई हैं, इसमें सर्वाधिक 13 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट में जिले की टॉप टेन में 15 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई, इसमें सर्वाधिक आठ छात्राएं हैं। पिछली बार जिले का 89.78 प्रतिशत रिजल्ट रहा, जबकि इस बार हाईस्कूल का रिजल्ट 78.02 प्रतिशत रहा। पिछली साल इंटर का 75.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा, इस बार 81.84 प्रतिशत तक पहुंच गया। हाईस्कूल में 52736 बच्चे पंजीकृत थे, इसमें से 40634 बच्चे उत्तीर्ण हुए और इंटर में 45079 बच्चे पंजीकृत थे, 33510 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed