फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Up Board

परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मारा छापा

Tue, 25 Feb 2020 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Up Board
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल के गणित और इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान एवं साज सज्जा, टेक्सटाइल डिजाइन, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंधन, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टीवी सहित बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्मिक विषय का पेपर हुआ। पहली के पेपर में 2324 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस कार्यालय के मॉनिटरिंग सेल से संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर कई केंद्रों पर जाकर देखा परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल के गणित पेपर में पंजीकृत 31749 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 29432 उपस्थित और 2317 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य संरक्षण में पंजीकृत 23 और परिधान एवं साज सज्जा में पंजीकृत 22 परीक्षार्थी मौजूद रहे। टेक्सटाइल डिजाइन में पंजीकृत 11 के सापेक्ष 10 उपस्थित और एक छात्र अनुपस्थित रहा। नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंधन में 105 में एक अनुपस्थित रहा। रंगीन फोटोग्राफी में सभी उपस्थित रहे। रेडियो एवं रंगीन टीवी में 46 में एक गैरहाजिर रहा। सचिवीय पद्धित में सभी मौजूद और बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्मिक विषय में 77 के सापेक्ष चार गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल सुरेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल, रविकांत सिंह के साथ सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी रिकार्डिंग, कॉपी संग्रहण, रखरखाव, वेब कास्टिंग आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद सचल दल ने कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला, जिला पंचायत इंटर कॉलेज-कस्ता, गार्जन प्रसाद इंटर कॉलेज सिकंद्राबाद, जयराम सिंह इंटर कॉलेज बघमरा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रानी लक्ष्मी बाई कन्या इंटर कॉलेज शहाबुद्दीनपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में हो रहा व्यवधान
बोर्ड परीक्षा में व्यवधान न हो इसको लेकर भले ही शासन गंभीर हो, लेकिन परीक्षा केंद्रों को कक्ष निरीक्षक ही नहीं मिल पा रहे। नकहा ब्लॉक के सूर्य प्रसाद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक ने कक्ष निरीक्षक न मिलने की डीआईओएस से शिकायत की है। केंद्र व्यवस्थापक का कहना है कि बीईओ ने सुधा रानी, राजेंद्र प्रसाद और सरोज कुमारी को ड्यूटी करने के लिए नहीं भेजा है। इससे शांति पूर्वक परीक्षा कराने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed