फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board Exam: The question paper was good, you will get full marks

यूपी बोर्ड परीक्षा : अच्छा रहा प्रश्नपत्र, मिलेंगे पूरे नंबर

Mon, 03 Mar 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: The question paper was good, you will get full marks
नसीम अली
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल में संस्कृत और इंटर में जीव विज्ञान और गणित विषय का प्रश्नपत्र संपन्न हुआ। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं का कहना था कि पेपर अच्छा रहा। जीव विज्ञान विषय में पूरे नंबर मिलने की उम्मीद है। वहीं दोनों पालियों की परीक्षाओं में कुल 2348 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।
विज्ञापन

डीआईओएस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, पहली पाली में हाईस्कूल के एक और इंटरमीडिएट के दो विषयों की परीक्षाएं संपन्न हुईं। इनमें हाईस्कूल के संस्कृत विषय के लिए संस्थागत और व्यक्तिगत के कुल 929 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 884 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी वहीं 45 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। इंंटर में गणित विषय के लिए कुल 3491 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। वहीं 3377 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 114 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जीव विज्ञान विषय के लिए कुल 18740 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 17721 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 1019 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत वादन और इंटर में चित्रकला, रंजनकला और चित्रकला प्राविधिक विषयों की परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीत वादन में 42 बच्चों के सापेक्ष 41 ने परीक्षा दी, जबकि एक अनुपस्थित मिला। चित्रकला में 16915 के सापेक्ष 15991 बच्चों ने ही परीक्षा दी, जबकि 1004 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्राविधिक कला में 1397 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, वहीं 165 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।

लखनऊ से आई टीम ने परखी केंद्रों की व्यवस्था
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की असलियत परखने के लिए लखनऊ से अचानक टीम आ पहुंची। पांच सदस्यीय टीम ने पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। टीम में शामिल मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ युवराज दत्त इंटर काॅलेज ओयल, गोवर्धन लाल इंटर काॅलेज बनिकागांव, एसबी पटेल शिक्षा संस्थान बेहजम, ओम साईं विद्या मंदिर लीलाकुंआ व राजरानी माता शिक्षा निकेतन बेहजम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक मिला, वहीं कुछ शिक्षक परिचय पत्र लगाए हुए नहीं मिले, जिन्हें हिदायत देकर दोबारा ऐसा न करने के निर्देश दिए गए। टीम में वंदना तिवारी, आशाराम चौधरी आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी पाली में जीआईसी लखीमपुर, पं. दीनदयाल इंटर काॅलेज लखीमपुर, किसान इंटर काॅलेज फरधान, पब्लिक इंटर काॅलेज गोला व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज गोला में भी परीक्षाएं संपन्न होती पाई गईं।

03 एलकेएच 30 जीव विज्ञान विषय में पूछे गए सवालों में से सभी सवालों के उत्तर दिए हैं। 70 अंक के पूर्णांक वाले इस प्रश्नपत्र में 75 प्रतिशत अंक मिलने की उम्मीद है। - आर्यन सिंह, छात्र



पेपर काफी अच्छा हुआ है। अगर राइटिंग के नंबर न कटे तो 70 अंक पूरे-पूरे मिलेंगे। फिलहाल अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। - रोहित कुमार, छात्र


अपने हिसाब से पेपर अच्छा किया है। सवालों के जवाब देने के लिए पर्याप्त समय था। सभी के उत्तर भी दिए हैं। अब परिणाम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। - नसीम अली, छात्र

नसीम अली

नसीम अली

नसीम अली

नसीम अली

नसीम अली

नसीम अली

नसीम अली

नसीम अली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed