फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP board exam starts from today with Hindi

Lakhimpur Kheri News: हिंदी के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा का आज से आगाज

Sun, 23 Feb 2025 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
UP board exam starts from today with Hindi
लखीमपुर खीरी। सोमवार से हिंदी विषय के साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज होगा। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 8.30 से लेकर 11.45 तक होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी, जोकि दोपहर दो बजे से लेकर 5.15 तक चलेगी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जामा तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। हाईस्कूल में हिंदी तो इंटर में सामान्य हिंदी और हिंदी विषय का पेपर होगा।
इस बार 136 केंद्रों पर 98208 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस बार हाईस्कूल के लिए कुल 49903 परीक्षार्थियों में 27897 बालक और 22006 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट के लिए 27083 छात्र व 21222 छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर सात जोनल, 136 सेक्टर व 136 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा से कुछ देर पहले प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे। रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से कराई जाएगी निगरानी
बोर्ड परीक्षा को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम से 24 घंटे परीक्षा केंद्रों की निगरानी कराई जाएगी। डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। टीम के सदस्य निगरानी करेंगे। कंट्रोल रूम का प्रभारी राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य विपिन मिश्रा को नियुक्त किया गया है। कंट्रोल में छह कंप्यूटर सेट के साथ ही दो एलईडी लगवाई गई हैं।
---------
परीक्षा केंद्र बने- 136
हाईस्कूल के परीक्षार्थी- 49903
संस्थागत –49709
व्यक्तिगत- 194
इंटरमीडएट के परीक्षार्थी-48305
संस्थागत- 45698
व्यक्तिगत-2607
कक्ष निरीक्षक- 4900
स्टैटिक मजिस्ट्रेट-136
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed