फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board Exam 2022: 3877 left the exam in high school, all students of military science appeared in Inter

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022ः हाईस्कूल में 3877 ने छोड़ी परीक्षा, इंटर में सैन्य विज्ञान के सभी विद्यार्थी रहे उपस्थित

Fri, 25 Mar 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2022: 3877 left the exam in high school, all students of military science appeared in Inter
सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा को रोली लगाती शिक्षिका।
सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आईं छात्राओं का रोली लगाकर हुआ स्वागत
विज्ञापन

पंजीकृत 46911 छात्रों के सापेक्ष 43014 छात्र-छात्राएं ही हुईं शामिल
कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी से डीएम ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी एवं इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान विषय का पेपर हुआ। हिंदी विषय की परीक्षा में 3877 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे, जबकि सैन्य विज्ञान में सभी उपस्थित रहे। उधर, दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी एवं सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
बोर्ड परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राएं पहुंच गईं। कोविड नियमों का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं की तलाशी लेकर परीक्षा कक्षों में जाने दिया गया। सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आईं छात्राओं का रोली लगाकर स्वागत हुआ। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरा जिला प्रशासन लगा रहा। उधर, डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से तमाम विद्यालयों का जायजा लिया। वहीं लखनऊ से आए अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने कंट्रोल रूम प्रभारी हयात अली अंसारी को सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने पब्लिक इंटर कॉलेज, विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों के बैठने, साफ सफाई, शौचालय, पेयजल और सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट ऑडियो, वीडियो का निरीक्षण करते हुए कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। शहर के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापकों को समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा- विषय- पंजीकृत- उपस्थित- अनुपस्थित
हाईस्कूल- हिंदी-46911-43034-3877
इंटरमीडिएट- सैन्य विज्ञान- 53-53-00

जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकली छात्रा अनुष्का वर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर डर लग रहा था, लेकिन पेपर देखकर सब गायब हो गया। पेपर बहुत अच्छा हुआ।
जीजीआईसी से ही पेपर देकर आई छात्रा पारुल देवी ने बताया कि पढ़ा हुआ मिलने से बोर्ड परीक्षा को लेकर जो एक डर था वह सब दूर हो गया। उम्मीद है अन्य पेपर भी इसी तरह होंगे।
श्रीगुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज गोला परीक्षा केंद्र से पेपर देकर निकली कृतिका ने बताया कि पहली बार परीक्षा को लेकर उलझन थी, लेकिन पेपर देते समय ऐसा कुछ भी नहीं लगा।

गोला के राम जानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा शिखा राज ने बताया कि हिंदी पेपर के साथ बोर्ड परीक्षा की बहुत अच्छी शुरुआत हुई है।
ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा अंजलि ने बताया कि हिंदी का पेपर बहुत ही अच्छा हुआ है। पेपर को देखकर परीक्षा का सारा तनाव दूर हो गया।
पटेल शांति निकुंज इंटर कॉलेज परेली परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकली उमरा खान ने बताया कि परीक्षा देकर अपनी क्षमता का एहसास होता है। अच्छी तैयारी की तो परीक्षा भी अच्छी हुई है।

जीजीआईसी में छात्राओं का प्रवेश पत्र चेक करती शिक्षिका।

जीजीआईसी में छात्राओं का प्रवेश पत्र चेक करती शिक्षिका।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed