{"_id":"6303c2580d8deb429e003e41","slug":"up-board-compartment-examination-of-high-school-and-intermediate-will-be-held-on-27th-lakhimpur-news-bly4950888160","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 27 को होगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 27 को होगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन
लीड
यूपी बोर्ड : 27 को होगी हाईस्कूल
व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा
- पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी में होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड-2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को होगी। हाईस्कूल में 90 और इंटरमीडिएट में 333 विद्यार्थी इसके लिए पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की पहली पाली में सुबह आठ से 11.15 बजे तक और इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक होगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाया गया।
प्रभारी डीआईओएस एवं बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक एवं कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि में वाइस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर क्रियाशील रहेंगे। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन) 22 से 24 अगस्त के बीच होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।