{"_id":"5f738a048ebc3e9b7965a1c6","slug":"up-board-compartment-exam-starting-lakhimpur-news-bly421600886","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की इंप्रूवेमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की इंप्रूवेमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि घोषित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा की तारीख तीन अक्तूबर निर्धारित की है। हाईस्कूल के कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट की जीजीआईसी तो इंटरमीडिएट की परीक्षा जीआईसी में होगी।
डीआईओएस हयात अली अंसारी ने बताया कि हाईस्कूल की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 तक होगी। हाईस्कूल में 61 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 315 छात्र छात्राएं शामिल होगीं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में परीक्षा कराने के लिए जीआईसी और जीजीआईसी के प्रधानाचार्यों को एहतियात बरतने के साथ कमरों को सैंनिटाइज कराने के लिए निर्देशित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को मास्क लगाकर और निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। तापमान चेक करने के बाद ही सभी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।