{"_id":"68681970c1a3707e2f07ccc9","slug":"up-board-admissions-for-class-9th-and-11th-will-be-done-till-august-5th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-149736-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : नौवीं और 11वीं के लिए पांच अगस्त तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : नौवीं और 11वीं के लिए पांच अगस्त तक होंगे दाखिले
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में राजकीय, शासकीय और मान्यता प्राप्त इंटर कालेजों में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फीस चालान के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेने छात्र-छात्राएं 50 रुपये प्रति छात्र की दर से अग्रिम पंजीकरण शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 25 अगस्त तक एकमुश्त जमा किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क के साथ छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि भी 25 अगस्त निर्धारित की गई है।
बताया कि प्रधानाचार्यों को 26 अगस्त से पांच सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर उनके नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय, फोटो आदि की जांच पूरी कर लेनी है। इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
कहा कि अगर जांच के बाद यदि किसी प्रकार का संशोधन जरूरी है तो उसे प्रधानाचार्य छह से 20 सितंबर तक वेबसाइट पर संशोधित कर सकेंगे। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की एक प्रति बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने के लिए डीआईओएस कार्यालय में में 30 सितंबर तक जमा करनी होगी।