{"_id":"5835bb344f1c1b462413bf32","slug":"united-lucknow-marie-stake","type":"story","status":"publish","title_hn":"युनाइटेड लखनऊ ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युनाइटेड लखनऊ ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नार्मेंट
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नार्मेंट के तीसरे दिन हुए मैच में शाहजहांपुर की टीम को हराकर युनाइटेड लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की।
पहले हाफ में दोनों टीमे कोई गोल नही कर र्पाइं। दूसरे हाफ के शुरू होते ही युनाइटेड लखनऊ की टीम की ओर से दूसरे मिनट में आकाश ने एक गोल किया, उसके बाद युनाइटेड लखनऊ के ही खिलाड़ी आयुश ने दूसरा और आकाश ने तीसरा गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी, विपक्षी टीम अंत तक कोई गोल न कर सकी। इस प्रकार युनाइटेड लखनऊ ने 3-0 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच के लिए फैजाबाद हास्टल और गाजियाबाद की टीमें मैदान पर उतरीं लेकिन गाजियाबाद की टीम के पास खेल की परमीशन न होने के कारण मैच स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर शिगेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप पुरवार, दिलीप, राम दुलारे समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।