{"_id":"651c5d6bf92dd982040a0b68","slug":"unhappy-chc-superintendent-got-five-clinics-sealed-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-7016-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बेहजम सीएचसी अधीक्षक ने पांच क्लीनिक कराए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बेहजम सीएचसी अधीक्षक ने पांच क्लीनिक कराए सील
विज्ञापन
बेहजम। डीएम के निर्देश पर शुरू हुए अभियान के तहत सीएचसी अधीक्षक बेहजन ने मंगलवार को बिना पंजीकरण चल रहे पांच क्लीनिक सील कराए हैं। कार्रवाई से अवैध रूप से अस्पताल और क्लीनिक चला रहे संचालकों में दहशत है।
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अनिल वर्मा ने बताया कि मंगलवार को झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवाला सिकंद्राबाद मार्ग के गड़रिया चौराहे पर राठौर क्लीनिक, शर्मा क्लीनिक का निरीक्षण किया। इनके बोर्ड पर बीएएमएस लिखा है, लेकिन निरीक्षण के समय क्लीनिक पर मौजूद युवक रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रपत्र नहीं दिखा सका।
इसके अलावा मैगलगंज मार्ग पर अछनिया के पिंरीश क्लीनिक, कलीम क्लीनिक एवं मेहताब क्लीनिक पर मौजूद लोग क्लीनिक के पंजीकरण संंबंधी कागज नहीं दिखा सके। इस पर इन सभी को सील करा दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मितौली में भी एक और अवैध क्लीनिक सील
मितौली। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्गानगर में एक और अवैध क्लीनिक सील कर दिया। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुर्गानगर में संचालित राठौर क्लीनिक का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। न ही कोई प्रशिक्षित डॉक्टर ही मिला। इसके चलते राठौर क्लीनिक को सील कर दिया गया है। क्लीनिक के संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप है।
यहां बता दें कि अभियान के तहत अब तक मितौली क्षेत्र में 12 अस्पताल और दो पैथोलॉजी सील की जा चुकी हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन न मिलने के चलते एक क्लीनिक को सील किया गया है। कार्यवाही के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। संवाद