फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncontrolled pickup full of devotees overturned in the ditch

Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित होकर खंदक में पलटी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप

Tue, 18 Jul 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pickup full of devotees overturned in the ditch
श्रद्धालुओं से भ्ररी पिकअप पल्टी
ममरी। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह सीतापुर मछरेहटा से गोला के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों से भरी पिकअप असंतुलित होकर सिकंदराबाद रोड के किनारे खंदक में पलट गई। इसमें पांच श्रद्धालु घायल हो गए। तीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे हुए हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पिकअप में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हैदराबाद पुलिस ने घायलों को गोला सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के गांव सड़िला निवासी 75 वर्षीय कुंज बिहारी, दो सगे भाई 20 वर्षीय अजय और आदर्श, भानपुर निवासी 35 वर्षीय अर्जुन, रघुनाथपुर निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार गंभीर घायल हो गए। गोला सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद आदर्श, अर्जुन और विनोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप में करीब 10 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed