{"_id":"60e4a2188ebc3e91fa436a37","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-sign-board-youth-dies-lakhimpur-news-bly4521776146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक साइन बोर्ड से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक साइन बोर्ड से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
एसओ बोले, माता-पिता पोस्टमार्टम हाउस जाकर देख लें बेटे का चेहरा
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के पडरिया तुला कस्बे के पास लखीमपुर पलिया रोड पर एक अनियंत्रित बाइक साइन बोर्ड से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव अगौना का रामभजन राज का 20 वर्षीय पुत्र शिवम पड़रिया तुला में अपनी ननिहाल आया हुआ था। मंगलवार की सुबह वह गोंधिया नानी को छोड़ने गया था, जहां से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। इससे शिवम का सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर रिश्तेदार और पुलिस पहुंच गई। शिवम के फूफा राम औतार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रिश्तेदारों को शव के पास नहीं जाने दिया और माता-पिता का भी इंतजार किए बिना शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
आरोपों के जवाब में एसओ हरिओम श्रीवास्तव का कहना है कि शिवम के मामा पहुंचे थे, भीड़ ज्यादा होने की वजह से शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। उनके माता-पिता को पोस्टमार्टम हाउस भेज दीजिये, वह अपने बेटे को वहां देख लें।