{"_id":"6a11f250e3acf5a7f807c13d","slug":"uncle-and-nephews-bike-collides-with-cos-car-both-die-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175872-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीओ की कार से टकराई मामा-भांजे की बाइक, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीओ की कार से टकराई मामा-भांजे की बाइक, दोनों की मौत
Sun, 24 May 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी सीएचसी में मौजूद भीड़। संवाद
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। पसगवां हाईवे पर कंधरापुर गांव के पास शनिवार दोपहर यहां के सीओ अरुण कुमार की बोलेरो गाड़ी से टकराकर बाइक सवार शाहजहांपुर निवासी जयजय राम (60) और उनके भांजे रामऔतार (45) की मौत हो गई। दोनों को पहले घायल अवस्था में मोहम्मदी सीएचसी ले जाया गया, वहां काफी देर तक तनावभरा माहौल रहा। अधिकारियों के समझाने पर परिजन शांत हुए।
शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव अनावा निवासी रामऔतार अपने मामा गांव के ही जयजय राम के साथ शनिवार को हरदोई के थाना पिहानी के गांव रैंगाई से मोहम्मदी में अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। रैंगाई में रामऔतार की ससुराल है और वह वहीं रहते थे। करीब दो बजे दोनों लोग जब बाइक से कंधरापुर के पास पहुंचे तो सीओ अरुण कुमार सिंह की सरकारी गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। उस वक्त सीओ मोहम्मदी थाने में थाना दिवस कार्यक्रम निपटने के बाद पसगवां की ओर जा रहे थे। भाई रामू के अनुसार, रामौतार ने गाड़ी देखकर हॉर्न भी बजाया, मगर सीओ की गाड़ी के ड्राइवर ने नहीं सुना और टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मोहम्मदी सीएचसी लाया गया, जहां रामऔतार को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जयजय राम को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहां उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, मोहम्मदी सीएचसी में काफी देर तक रामौतार के अनुज कुमार, पत्नी रेशमा और परिवार के अन्य लोग पंचनामा भरने देेने के लिए तैयार नहीं हुए। मौके पर सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी, एडीशनल एसपी अमित राय के साथ ही हैदराबाद, पसगवां, उचौलिया और गोला थाने से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सीएचसी पहुंच गए। काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए।