फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncle and nephew die after being burned alive

सोनीपत फैक्टरी हादसा: आग में जिंदा जलकर चाचा-भतीजे की मौत, लखीमपुर खीरी के हरदी गांव में पसरा मातम

Thu, 15 Oct 2026 10:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 15 Oct 2026 10:59 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में एक फैक्टरी में लगी भीषण आग में लखीमपुर खीरी के हरदी गांव निवासी चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों करीब दो महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में सोनीपत गए थे।

विज्ञापन
Uncle and nephew die after being burned alive
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत स्थित पॉलीफॉम फैक्टरी में आग लगने की घटना में लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र के हरदी गांव निवासी चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों करीब दो माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में हरियाणा गए थे। बृहस्पतिवार को हादसे की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन




हरदी गांव निवासी सुनील पाल (20 वर्ष) पुत्र रामनरेश पाल और उसके चाचा कन्हैया पाल (32 वर्ष) पुत्र सियाराम एक साथ सोनीपत में मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों सोनीपत के सफियाबाद रोड स्थित सेक्टर-42 के खेड़ी मनाजात गांव में किला नंबर 14 के पास स्थित लीजेंड पॉलीफॉम्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में काम करते थे। परिवार की रोजी-रोटी चलाने के लिए दोनों करीब दो माह पहले घर से निकले थे।
विज्ञापन


बताया गया कि बृहस्पतिवार तड़के फैक्टरी में आग लग गई। घटना के बाद सुनील और कन्हैया का पता नहीं चल सका। दोनों के लापता होने की सूचना मिलने पर परिवार के लोग परेशान हो उठे और सोनीपत के लिए रवाना हो गए। बाद में दोनों की मौत की खबर मिली। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गांव के लोग भी स्तब्ध 
चाचा-भतीजे की मौत की खबर से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। परिवार के लोगों को इस हादसे से गहरा सदमा लगा है। रोजी-रोटी की तलाश में घर से दूर गए दोनों की मौत ने परिवार को मुश्किल में डाल दिया है। 

गांव के लोगों ने बताया कि कन्हैया के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें रोहित (10), हिंमांशु (8), छोटू (5) हैं। उसकी पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। मां के बाद अब पिता का साया भी सिर से उठने जाने से तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सुनील अविवाहित है। सुनील के दो भाई हैं। सुनील मझला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed