{"_id":"69dfdb0487048134c50aa78d","slug":"ultrasound-started-after-11-oclock-patients-were-troubled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-172893-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 11 बजे के बाद शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 11 बजे के बाद शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड, मरीज रहे परेशान
Thu, 16 Apr 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पर्चा काउंटर, दवा काउंटर, ओपीडी और जांच केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। अल्ट्रासाउंड कक्ष करीब 11 बजे तक बंद रहा, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दूरदराज से आए मरीज गेट के बाहर बैठे रहे और चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे।
रामापुर की वसू वर्मा ने बताया कि डॉक्टर ने जांच लिखी है, लेकिन दो घंटे से इंतजार करने के बाद भी जांच शुरू नहीं हुई। हरगांव की नेहा ने बताया कि बुधवार को आने के बावजूद 11 बजे तक कक्ष बंद रहा, जिससे परेशानी बढ़ी।
सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट समय से आए थे, लेकिन मेडिकोलीगल रिपोर्ट पर चर्चा के कारण देरी हुई। बाद में सभी मरीजों की जांच कराई गई। संवाद