{"_id":"b339e3868f01d8dd7979838bfcf28651","slug":"ujadhi-crops-by-wild-elephants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथियों ने उजाड़ी फसलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली हाथियों ने उजाड़ी फसलें
चंदनचौकी।
Updated Sat, 01 Aug 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
जंगल से निकले करीब दो दर्जन से ज्यादा हाथियों के झुंड ने कस्बे से सटे मजरा भगहर पट्टी के नजदीक खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल को तहस-नहस कर डाला। इसके बाद वह आबादी की तरफ बढ़ने लगे जिससेे भयभीत ग्रामीणों ने घास फूस जलाया और गोला पटाखे आदि दगाकर उन्हें वापस जंगल की ओर खदेड़ा।
यहां से जंगल जाने के बाद वह फिर निकले और चंदनचौकी एवं सारभूसी गांव के खेतिहर इलाके में घुस गए। यहां उन्होंने फसलों को नष्ट करना शुरू किया तो ग्रामीणों ने गोला, पटाखा आदि दगाकर वापस जंगल भगाया। आबादी के करीब तक पहुंचे हाथियों की दहशत इस तरह कायम हुई कि ग्रामीण पूरी रात सो न सके और रखवाली करते रहे। ग्रामीण छिद्दू चौधरी, ध्रुवचंद, राजकुमार, राजू डंगौरा, बाल गोविंद होरीलाल, मिथिलेश कुमार, पूरनलाल, रामदुलारे, ठाकुर प्रसाद आदि ने बताया कि हाथियों के भय से ग्रामीण सो नहीं पाए और रात भर जागकर बिताई है ।