{"_id":"690ce7dcfa58128a190a6f93","slug":"udca-vidya-niketan-rajendra-giri-and-st-johns-teams-won-in-cricket-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-160381-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्रिकेट में यूडीसीए, विद्या निकेतन, राजेंद्र गिरि और सेंट जॉन्स टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्रिकेट में यूडीसीए, विद्या निकेतन, राजेंद्र गिरि और सेंट जॉन्स टीमें जीतीं
Thu, 06 Nov 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीमों के साथ अतिथि। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। युवा शक्ति का उत्सव गोला खेल महोत्सव के तहत तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को सीजीएनपीजी काॅलेज के मैदान पर मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह, प्रोफेसर राव अवतार विश्वकर्मा के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। पहला मैच यूडीसीए गोला और यूथ क्रिकेट क्लब के मध्य हुआ, जिसमें यूडीसीए की टीम ने आठ विकेट से विजय प्राप्त की।
दूसरा मैच विद्या निकेतन गोला और पब्लिक इंटर कॉलेज के मध्य हुआ। पब्लिक इंटर कॉलेज ने आठ विकेट खोकर 60 रन बनाए। सरस्वती विद्या निकेतन ने 61 रन बनाकर चार विकेट से विजय प्राप्त की।
तीसरा मैच श्री राजेंद्र गिरि एकेडमी गोला और साइको क्लब गोला के मध्य हुआ, जिसमें साइको क्लब ने पांच विकेट खोकर 60 रन बनाए। राजेंद्र गिरि एकेडमी गोला ने चार विकेट खोकर 64 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
चौथा मैच सेंट जॉन्स और विद्या निकेतन के मध्य खेला गया, जिसमें विद्या निकेतन ने पहले खेलते हुए आठ ओवर में 46 रन बनाए। सेंट जाॅन्स टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। अंपायरिंग सलामत अली, विमलेश कुमार और निशांत वर्मा ने की।
टेक्निकल टेबल पर गोपाल कृष्ण सक्सेना, ऋषिकेश पांडे, संतोष कुमार मौर्य, खेल प्रभारी निशांत वर्मा, राजकुमार बाथम, कुलदीप वर्मा, नृपेंद्र कुमार राज रहे। आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर शेर जंग सिंह, बाबूराम सागर ,विजय बाजपेयी, संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला, शत्रुघन मिश्रा, रविंद्र कटियार, धीरज बाजपेई, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
======