फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Udan murder case: Police arrested rewarded criminal in encounter

ऊदन हत्याकांड : पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Udan murder case: Police arrested rewarded criminal in encounter
पुलिस हिरासत में मितौली कांड का आरोपी
मितौली। ऊदन हत्याकांड मामले में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजारी इनामी बदमाश पवन को गिरफ्तार किया है, जिसके एक पैर में गोली लगी है। एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा है। यह नाबालिग नामजद आरोपी का पुत्र है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी ऊदन हत्याकांड में शामिल थे। उधर, परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तार न होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में नवीन तहसील के पास छह नवंबर को बाइक सवार हमलावरों ने अंबेडकरनगर(चबेनहा) निवासी ऊदन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी कमलेश, प्रधान, सेठ व राजीव बनिया पर हत्या व अपराध की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार की रात करीब दो हरीशपुर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक इनामी अभियुक्त नीमगांव थाने के जम्हौरा निवासी पवन ने भागते समय पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली पवन के दाहिने पैर में लगी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विधायक ने दिलाया न्याय का भरोसा
हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर पाकर पूर्व विधायक सुनील लाला बुधवार की सुबह ही ऊदन के घर पहुंच गए। परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीमगांव से जुड़े हो सकते है ऊदन हत्याकांड के तार
सिकंदराबाद। मितौली के ऊदन हत्याकांड में पहले ही दिन पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पवन की तलाश में नीमगांव में छापा मापा था। हालांकि, न तो वह नामजद था और न ही उसका पता चला। थानाध्यक्ष नीमगांव कौशल किशोर ने बताया कि पवन का आपराधिक इतिहास नीमगांव थाने में है। मितौली पुलिस के साथ नीमगांव पुलिस ने भी घटना वाले दिन भी दबिश दी थी।



नामजद प्रधान का करीबी है पवन
मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया पवन, नामजद आरोपी प्रधान का करीबी है। उसने ही पवन को पालपोस कर बड़ा किया है। नामजद एक अन्य आरोपी के बेटे की भी भूमिका हत्याकांड में सामने आई है। दोनों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मुकदमे की विवेचना अभी चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
- सुबोध कुमार जायसवाल, सीओ

पुलिस हिरासत में मितौली कांड का आरोपी

पुलिस हिरासत में मितौली कांड का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed