{"_id":"66e1e620a7297febe7091204","slug":"uchaulia-feeders-trolley-broken-power-cut-for-20-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-128873-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उचौलिया फीडर की ट्रॉली खराब, 20 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उचौलिया फीडर की ट्रॉली खराब, 20 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
उचौलिया। क्षेत्र में जेबीगंज 33 केवीए बिजली उपकेंद्र में 11 केवीए उचौलिया फीडर की ट्रॉली खराब होने और लाइन ब्रेकडाउन की वजह से दो दर्जन से अधिक गांवों की करीब 20 घंंटे तक बिजली गुल रही।
क्षेत्र के वनकागांव, बरनैया, मोहदियापुर, पिपरोला, शंकरपुर, शिवपुरी, किशनपुर जमुनी और कोटरा आदि गांव की विद्युत आपूर्ति मंगलवार शाम ठप हो गई। ट्राॅली की मरम्मत न होने पर रात को चार घंटे टू फेज आपूर्ति दी गई। ऐसे में उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ी। इसके बाद बुधवार सुबह मोहम्मदी-जेबीगंज 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने से बुधवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। एसडीओ मोहम्मदी शुभम मौर्य ने बताया कि खराब ट्राॅली को ठीक कर दिया है। बुधवार को मोहम्मदी-जेबीगंज 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हुई है। शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।