{"_id":"66314235253796203e043d84","slug":"uchaulia-feeder-trolley-not-repaired-even-after-four-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-119023-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उचौलिया फीडर की ट्राॅली चार दिन बाद भी सही नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उचौलिया फीडर की ट्राॅली चार दिन बाद भी सही नहीं हुई
विज्ञापन
उचौलिया। ग्लास न मिलने की वजह से उचौलिया फीडर की ट्राॅली मंगलवार को भी सही नहीं हुई। इससे चार दिन बाद भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
जेबीगंज उपकेंद्र के उचौलिया फीडर की ट्राॅली शनिवार को खराब हो गई थी। फीडर से जुड़े उचौलिया, बनकागांव, मोहदियापुर, बरनैया, किशनपुर जमुनी आदि दर्जनों गांवों की बिजली ठप है। वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरे फीडर से जोड़कर रात में कुछ समय के लिए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई है, लेकिन शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।
शनिवार शाम से सोमवार तक क्षेत्र में नाम मात्र को बिजली आपूर्ति हुई। दो फीडर जोड़ने से वोल्टेज भी काफी लो रहा। जेई शिव प्रकाश जोशी ने बताया कि मंगलवार को भी ट्राॅली में लगाने वाला ग्लास नहीं मिला है, जिससे ट्रॉली सही नहीं हुई। बुधवार को ट्रॉली सही होगी। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली आपूर्ति की जाएगी। संवाद