{"_id":"67bf5a14d0c760100901271c","slug":"uchakka-ran-away-after-breaking-the-gold-chain-from-the-womans-neck-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-140163-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भागा उचक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भागा उचक्का
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी मंदिर में मुंडन संस्कार में पहुंची एक महिला के गले से सोने चेन तोड़कर उचक्का भाग निकला। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता ने चौकी पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
फरधान क्षेत्र के गांव बेरीहातारन गांव निवासी रमेश की पत्नी बुधवार को मुंडन समारोह में शामिल होने संकटा देवी मंदिर पहुंची थी। मंदिर में काफी भीड़भाड़ थी, तभी उचक्के ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन खींचकर भाग गया। मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर संकटा देवी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़िता सहित आए लोगों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। उस चेन की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। इधर, घटना के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।