{"_id":"651c5d674dd86d91ed05a808","slug":"tying-a-stray-cow-to-a-tractor-and-dragging-it-proved-costly-for-the-young-man-report-filed-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-6995-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छुट्टा गाय को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटना युवक को पड़ा महंगा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छुट्टा गाय को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटना युवक को पड़ा महंगा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत झाऊपुर गांव में छुट्टा गाय को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटना एक युवक को महंगा पड़ गया है। मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मंगलवार की सुबह झाऊपुर गांव निवासी एक युवक ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर छुट्टा गाय को घसीटते हुए ले जा रहा था। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को देखते ही कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण पाल मय दलबल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने छुट्टा गाय को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए बांकेगंज पशु चिकित्सालय भिजवाया। एसओ मैलानी देवेंद्र गंगवार ने बताया कि मामले में झाऊपुर गांव निवासी आरोपी राविंद्र उर्फ राजू के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गाय का उपचार कराकर ग्रंट नंबर 10 गोआश्रय स्थल भेजा गया है। संवाद