फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two workers were buried while extracting bricks from an old boring pit, one died

Lakhimpur Kheri News: पुरानी बोरिंग के गड्ढे से ईंटें निकाल रहे दो मजदूर दबे, एक की मौत

Sun, 03 Nov 2024 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two workers were buried while extracting bricks from an old boring pit, one died
अमीन नगर में दबे हुए मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू करतीं जेसीबी। स्रोत ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र की अमीरनगर गांव में बोरिंग वाले गड्ढे से पुरानी ईंटों को निकाल रहे दो मजदूर मिट्टी में दब गए। हादसा शाम करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं तीन घंटे चले बचाव अभियान में एक को लोगों ने बचा लिया गय।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से मजदूर पुरानी बोरिंग वाले गहरे गड्ढे से ईंटों को निकालने का काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक मिट्टी खिसकनी शुरू हो गई। मजदूर समझ पाते इससे पहले ही काम कर रहे गांव निवासी दो युवक मिट्टी में दब गए। ग्रामीणों के मुताबिक, मिट्टी में दबे मजदूरों में इदरीश 30 पुत्र वैजुल्ला व शफायतुल्ला पुत्र शरफू शामिल हैं। अचानक हुए हादसे की जानकारी होते हुए काम कर रहे अन्य मजदूर चीखने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर सीओ अरुण कुमार व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह दलबल के साथ पहुंचे और बचाव दल को बुलाया। इस काम में ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। सूचना के करीब दस मिनट के बाद ही मौके पर जेसीबी पहुंची, इसके बाद अभियान शुरू किया जा सका। तीन घंटों के बाद इदरीश मिट्टी में दबे दिखाई दिए, ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में दूसरे मजदूर शफायतुल्ला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed