फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two women teachers fight over the dispute of making mid-day meal

मिड डे मील बनवाने के विवाद में दो महिला शिक्षकों में मारपीट

Fri, 01 Apr 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two women teachers fight over the dispute of making mid-day meal
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर लगाया पिटाई का आरोप
विज्ञापन

पुलिस और बीएसए से की गई मामले की शिकायत
खीरी टाउन/ लखीमपुर। नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेला खुर्द में बृहस्पतिवार को मिड डे मील बनवाने को लेकर दो महिला शिक्षकों में विवाद हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। महिला शिक्षकों के बीच हाथापाई देखकर बच्चे भी डर गए। झगड़े के बाद एक शिक्षिका ने पुलिस को फोन कर बुलाया। इसके बाद दोनों महिला शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचीं। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बीईओ शिवमंगल वर्मा की अगुवाई में जांच टीम गठित की है।
नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेला खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए बनने वाले मिड डे मील के पैसों को लेकर शिक्षिका मानसी मिश्रा और इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनीता सागर के बीच पूर्वाह्न करीब 11 बजे विवाद हुआ। मामला इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों शिक्षिकाएं आपस में ही भिड़ गईं और मारपीट हो गई। पुलिस और बीएसए को सूचना देकर शिक्षिका मानसी मिश्रा ने आरोप लगाया है कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनीता सागर ने उन्हें पीट दिया। फिर कमरे में खींचकर मारा पीटा। घटना की सूचना पर 112 नंबर पर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता महिला शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया है। झगड़े के बाद दोनों शिक्षिका बीएसए के सामने पेश हुई और सहायक अध्यापक मानसी मिश्रा ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया है कि विद्यालय में शिक्षिका के बीच झगड़े का मामला गंभीर है। इसलिए बीईओ नकहा की अगुवाई में जांच कमेटी गठित की है, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने दोनों शिक्षिकाओं को किया निलंबित
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेला खुर्द में बृहस्पतिवार को दो शिक्षिकाओं के बीच हुई मारपीट के मामले में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षिकाओं मनीता सागर व मानसी मिश्रा को निलंबित कर दिया है।

बीएसए ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने के चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed