फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two women became pregnant due to sterilization failure

नसबंदी फेल होने से गर्भवती हो गई दो महिलाएं  

Sun, 26 Nov 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बांकेगंज। 
अमर उजाला ब्यूरो  बांकेगंज।  Updated Sun, 26 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two women became pregnant due to sterilization failure
pregnancy - फोटो : telegraph
बांकेगंज ब्लॉक का है मामला, सीएचसी पर लगे कैंप में हुई था ऑपरेशन
विज्ञापन

 
सीएचसी क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रहने वाली दो महिलाओं के नसबंदी कराने के बाद भी गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। महिलाओं ने इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक को दे दी है। सीएचसी अधीक्षक ने मामले की जांच करा कर महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। 
 गांव बरगदिया निवासी हीरालाल की पत्नी कलावती और सिकंदरपुर पंचायत के मजरा लैलून नगर निवासी दिपंकर की पत्नी ज्योति ने 26 जुलाई 2017 को सीएचसी पर लगे नसबंदी कैंप में अपना ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के दो माह बाद जब दोनों महिलाओं को गर्भवती होने की शंका हुई तो उन्होंने जांच कराई। जांच कराने पर उन्हें गर्भवती होने की जानकारी हुई, जिससे उनके होश उड़ गए। दोनो महिलाओं ने नसबंदी कराने के बाद भी गर्भवती हो जाने की सूचना सीएचसी अधीक्षक को दी है। महिलाओं के परिवारवालों का आरोप है कि मामले की जानकारी देने के बावजूद सीएचसी अधीक्षक उन्हें एक माह से टरका रहे हैं। 
विज्ञापन

 
एक गर्भवती है मूक बधिर 
 गांव बरगदिया निवासी कलावती मूक बधिर है। नसबंदी के बाद भी गर्भवती हो जाने से वह काफी परेशान है। पति हीरालाल का कहना है कि उसके तीन बच्चे है। गरीबी के चलते बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा था, इसलिए नसबंदी कराई थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से वह भी फेल हो गई। इस मंहगाई में अब कैसे गुजर बसर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नसबंदी कराने वाली दो महिलाओं के गर्भवती होने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी और उसके बाद महिलाओं को शासन की ओर से दी जाने वाली तीस हजार की धनराशि दिलवाई जाएगी। 
 डॉ. सुशील कुमार नरवरिया,अधीक्षक, सीएचसी बांकेगंज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed